हरियाणा विधानसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

हरियाणा विधानसभा में  डॉ. भीमराव अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
X
प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करना हरियाणा विधानसभा के इतिहास का महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी दलों के विधायक पहुंचे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने हरियाणा विधानसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, प्रदेश के सभी मंत्री एवं सभी दलों के विधायक उपस्थित रहे।

प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करना हरियाणा विधानसभा के इतिहास का महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी दलों के विधायक पहुंचे, यह खुशी की बात है। बाबा साहेब ने हमारे देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया। बाबा साहेब ने सभी को समान अधिकार दिए। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कहा कि मैं सबको आह्वान करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ें। इस मौके पर हरियाणा के कई मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के विधायकों में प्रमुख रूप से गीता भुक्कल, आफताब अहमद, शकुंतला खटक, निर्दलीय विधायकों में से धर्मपाल गोंदर आदि उपस्थित रहे।

तांबे से बनी है प्रतिमा

हरियाणा विधानसभा में स्थापित की गई बाबा साहेब की 7 फुट ऊंची प्रतिमा तांबे की धातु से बनाई गई है। प्रतिमा का वजन 400 किलोग्राम है। इस प्रतिमा को बनाने में एक महीने का समय लगा है। प्रतिमा के अलावा गैलरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्वामी विवेकानंद आदि महान विभूतियों के सात फोटो और विधानसभा का एक थ्री डी चित्र भी लगाया गया है। कार्बुजिए आर्ट गैलरी के डॉ. विशाल भटनागर की देखरेख में इस प्रतिमा को हरियाणा पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की टीम ने तैयार करवाया है।

Tags

Next Story