बुजुर्ग ने जहर खाकर दे दी जान, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस पर लगाए आरोप

चरखी दादरी। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाया है।
ज्ञात रहे कि 27 सितंबर को आदमपुर डाढी निवासी मृतक सावंत सिंह की पोती का शव गांव के तालाब में मिला था। पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। मगर सावंत सिंह ने पोती की हत्या में अन्य युवकों संलिप्त होने का आरोप लगा रहे थे। अन्य आरोपितों को पुलिस ने आज तक गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश सावंत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके प्रभाव से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसको दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर दादी सामान्य अस्पताल में पहुंचे।
सावंत की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में लिखा है कि अपराधी अब तक खुले में घूम रहे हैं तथा मुख्य आरोपित साहिल के परिजन धमकियां दे रहे हैं।
सूचना के बाद डीएसपी देशराज व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व मृतक के परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले के अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS