हरियाणा पंचायत चुनाव में 70.4 % वोटिंग : सबसे ज्यादा पंचकूला तो सबसे कम झज्जर में, देखें जिलेवार आंकड़े

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के लिए पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में 9 जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं का वोट ईवीएम में बंद हो गया है। अब प्रदेश में तीनों चरण के पंचायती राज संस्थाओं के मतदान संपन्न होने के बाद जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजें 27 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। वहीं पहले चरण के लिए इन 9 जिलों में पंच व सरपंच पद का मतदान 2 नवंबर को होगा। इनके नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पहले चरण के पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने पर मतदान में लगे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस पहले चरण में कुल 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता हैं। रात 7.30 बजे तक 34 लाख 96 हजार 333 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल मतदान का 70.4 प्रतिशत है। कुछ मतदान केंद्रों पर रात में भी मतदाता वोट डालने के लिए कतार में थे।
धनपत सिंह ने बताया कि सभी 9 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण रहा, कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी आई थी लेकिन चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारियों ने तत्काल उस मशीन को बदला और मतदान शुरू करवाया। धनपत सिंह ने कहा कि जहां-जहां मतदान खत्म हो गया है, वहां-वहां पोलिंग स्टॉफ ने ईवीएम को जमा करवा दिया है। सभी ईवीएम को स्ट्रॉगरूम में रखा जाएगा। मतदान में लगे पोलिंग स्टॉफ, पुलिस कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों ने अपने कार्य को बखूबी निभाया।
जिलेवार यह रहा मतदान प्रतिशत
1. भिवानी – 69.6 प्रतिशत
2. झज्जर – 66.6 प्रतिशत
3. जींद – 69.1 प्रतिशत
4. कैथल – 67.8 प्रतिशत
5. महेंद्रगढ़ – 70.4 प्रतिशत
6. नूंह – 72.1 प्रतिशत
7. पंचकूला – 77.9 प्रतिशत
8. पानीपत – 72.3 प्रतिशत
9. यमुनानगर – 75.4 प्रतिशत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS