यमुनानगर : कुरकुरे दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्ची को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 21 वर्षीय युवक ने पांच वर्षीय बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपित को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दवाई लेकर घर पर सो गया था। वह किसी काम से बाजार में गई थी। जब वह वापस आई तो उसकी पांच वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। वह उसकी तलाश करने लगी। इस बीच जब वह शुभम के घर के सामने पहुंची और आवाज लगाई तो उसकी बेटी भागकर उसके पास आई। उसने बताया कि उसके साथ शुभम ने गलत काम किया है।
जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। गुस्साए लोगों ने आरोपित की पकड़कर उसकी मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धारा 376 एबी तथ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS