यमुनानगर : नवनियमित कॉलोनियों में बिछेगा सड़कों का जाल

यमुनानगर : नवनियमित कॉलोनियों में बिछेगा सड़कों का जाल
X
मेयर मदन चौहान ने बताया कि कॉलोनियों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाने हैं। सभी कॉलोनियों में जहां सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं, पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियों का निर्माण किया जाएगा।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

नगर निगम यमुनानगर द्वारा शहर में हालही में सरकार द्वारा नियमित की गई कॉलोनियों को विकसित करने के लिए दो करोड़ 98 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाने का निर्णय लिया है। इन विकास कार्यों में कॉलोनियों में पक्की गलियां, सड़कें व गंदे पानी की निकासी के इंतजाम करवाए जाने समेत अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मेयर मदन चौहान ने बताया कि कॉलोनियों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाने हैं। सभी कॉलोनियों में जहां सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं, पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियों का निर्माण किया जाएगा। नव नियमित कॉलोनियों के विकास को लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान व कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय की टीम ने दिन-रात करके कॉलोनियों के विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए हैं। वार्ड नंबर एक की नव नियमित नीलकंठ कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, कांबोज कॉलोनी व उषा कॉलोनी में 99.71 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियां और पक्की सड़कें व गलियां बनाई जाएंगी।

इसी तरह वार्ड नंबर चार की नव नियमित कॉलोनियों इंद्रापुरम व सैनी फार्म और दुर्गेश्वरी कॉलोनी में 40.50 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर पांच की नव नियमित शिवपुरी, गांधी नगर, ग्रीन विहार पार्ट दो, ग्रीन विहार पार्ट तीन, गोविंदगढ़ फार्म व उप्पल मॉल के पीछे बसी कॉलोनी विकसित की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से एक करोड़ 58 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए टेंडर कॉल कर दी गई है। टेंडर अलॉट होने पर विकास कार्यों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Tags

Next Story