Rohtak में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान एक व्यक्ति ने पैरों की नसें काटी

Rohtak में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान एक व्यक्ति ने पैरों की नसें काटी
X
रोहतक में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाहर पहुंचा और पुलिस के पास ही उसने किसी तेजधार हथियार से अपने दोनों पैरों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे लहूलुहान देखकर तत्काल पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

हुडा काम्प्लेक्स में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने पैरों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे पकड़ कर काबू किया और पीजीआईएमएस भर्ती कराया।

मामले के अनुसार एक व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाहर पहुंचा और पुलिस के पास ही उसने किसी तेजधार हथियार से अपने दोनों पैरों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे लहूलुहान देखकर तत्काल पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। घायल की पहचान गांव कंसाला निवासी राजवीर के तौर पर हुई है वह इस समय कैलाश कॉलोनी में रहता है। प्लाट के विवाद के चलते उसने 26 जुलाई 2019 को एसपी कार्यालय के बाहर भी दोनों पैरों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने राजवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का नशा मुक्ति केंद्र था, जिसमें लोगों को नशा छुड़वाने का काम किया जाता था, लेकिन कुछ समय पहले लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इसके खिलाफ केस दर्ज किया था। तब इसने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उसी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अब फिर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ऐसा किया है।

Tags

Next Story