हरियाणा की अनाज मंडियों में खरीद पर नजर रखने के लिए अफसरों की टीम मैदान में उतरी

चंडीगढ़। हरियाणा में धान आदि की खरीद को लेकर अब मुख्यमंत्री मनोहरलाल (Chief Minister Manohar Lal) द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बाद में आला अफसरों की टीम फील्ड में उतार दी गई है। चंडीगढ़ से वरिष्ठ अफसरों की हर बार की तरह से ड्यूटी विभिन्न मंडियों में खरीद आदि की समीक्षा के लिए भेजा गया है।
हरियाणा में प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को 121351 टन धान खरीदा गया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास ने बताया कि धान की फसल के अलावा आज 8193.3 टन बाजरा, 37.5 टन मूंग और 76 टन मक्का की भी खरीद की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक 1437862 टन धान, 42457 टन बाजरा, 427 टन मक्का और 152 टन मूंग की खरीद की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS