दो माह से किशोरी को बना रहा था हवस का शिकार

दो माह से किशोरी को बना रहा था हवस का शिकार
X
सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोरी (Teenager) का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं। जांच अधिकारी एसआई उषा की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो माह से किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया हैं। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित विशाल हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं। उसके साथ मकान में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग 14 वर्षीय बेटी को बहलाकर दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देता रहा। उसकी बेटी काफी दिनों से मायूस रहने लगी। पूछताछ की तो उसने मामले को लेकर अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं। जांच अधिकारी एसआई उषा की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ दो माह तक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप की शिकायत मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। - दर्पण सिंह, प्रभारी सिविल लाइन थाना।

Tags

Next Story