AADHAAR CARD UPDATE : 8-10 वर्षों से जिन्होंने आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है,वो जरुर कराएं आधार अपडेट नहीं तो...

कैथल : डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने जिला वासियों का आह्वान किया है कि जिन व्यक्तियों ने आधार कार्ड के अंतर्गत गत 8-10 वर्षों से अपने पहचान के प्रमाण व पते के प्रमाण को अपडेट नहीं करवाया है, वे अपने आधार कार्ड को अपडेट जरूर करवाएं, ताकि सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ निरंतरता में लेते रहें। आधार को अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल या एम डॉट आधार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑफ़लाइन करवाया जा सकता है।
डीसी ने कहा कि पिछले एक दशक में, 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या भारत में निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरी है। आधार में दस्तावेजों को अपडेट रखने से जीवनयापन, बेहतर सेवा वितरण और सटीक प्रमाणीकरण सक्षम करने में मदद मिलती है।
पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपने आधार को अपडेट रखना निवासियों के हित में है। बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार को अपडेट करें और 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेट जल्द से जल्द करवाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS