गोहाना में गोली मारकर आढ़ती की हत्या

गोहाना में गोली मारकर आढ़ती की हत्या
X
मौके पर एक कुल्हाड़ी, लोहे की राड व दो मोबाइल पड़े थे। घटनास्थल पर काफी खून बहा मिला। हत्या किसने की फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बोल रही है।

हरिभूमि न्यूज . गोहाना

बुधवार रात जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के निकट आढ़ती की हत्या कर दी गई, जबकि आढ़ती के गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। आढ़ती की हत्या किसने की फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना मंडी के निकट ही गांव खंदराई के सरपंच परवार के कार्यालय के सामने हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर छानबीन कर रही है।

गांव मुंडलाना निवासी राजेश उर्फ राजू शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान चलाते थे। वे मंडी में ही रहते थे। बुधवार रात करीब सात बजे राजू, उनके गांव के भीम और अन्य अनाज मंडी के निकट ही गांव खंदराई के सरपंच परवार के कार्यालय के सामने पहुंचे। सरपंच का कार्यालय के साथ ही निवास है। वहां पर उन पर हमला कर दिया गया। बताया गया है कि राजेश और भीम को गोली मार दी गई। दोनों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। भीम घायल है। उधर घटना का पता लगते ही डीएसपी सतीश गौतम और शहर थाना के प्रभारी सवित मौके पर पहुंचे। सरपंच के कार्यालय के सामने एक कुल्हाड़ी, लोहे की राड व दो मोबाइल पड़े थे। घटनास्थल पर काफी खून बहा मिला। खून के छींटे कार्यालय की सीढिय़ों पर भी लगे थे। बताया जा रहा है कि राजेश पक्ष की कुछ समय पहले किसी से कहासुनी हुई थी, जिसके विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या किसने की फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags

Next Story