Aap : दिल्ली के काम दिखाकर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें स्थानीय संगठन विस्तार से लेकर आगामी नगरपरिषद व जिला परिषद के चुनावों पर चर्चा की। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उदाहरण देते हुए पार्टी काम के आधार पर हरियाणा में आगामी चुनाव लड़ेगी। दोहराया कि आप किसानों के साथ खड़ी है और रहेगी।
बैठक में श्रीओम प्रजापति को युवा विंग का विधानसभा संगठन मंत्री बनाया गया। जबकि दीपक, राहुल बामडोली व नवीन प्रजापति को युवा विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। राहुल प्रजापत को सोशल मीडिया विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला विंग के विस्तार में दीप्ति राठी व नीलम को उपाध्यक्ष व धनपति देवी को महिला सीनियर सिटीजन विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। मुंशी राम सैनी को वार्ड 30 का उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा मायाराम, सचिन, हिमांशु, जोनी, भूपेंद्र, मुकेश एडवोकेट, मंजू देवी, अंजली देवी, प्रतिमा देवी, उषा रानी, रेणु देवी, नीतू वर्मा, पूनम, सरिता, प्रतिभा पांचाल, अनोज कुमारी, वंदना कोली, प्रियंका जैन, पंकज जैन, अनिक कुमार, अनिल नया गांव, जसवंत बालौर, सुधीर, साहिब अली, बरकत अली, राज सिंह, कुलदीप बालौर, नीरज व अशोक बेरवाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS