आप का राष्ट्रीय पार्टी बनना देश में काम की राजनीति का आगाज: वीरेंद्र

सिरसा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने अन्य पदाधिकारियों हंसराज सामा, श्यामलाल मेहता, डॉ. केसी कंबोज, ओमप्रकाश के साथ सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में हजारों राजनीतिक दल बने हैं, लेकिन गिनी चुनी पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी बन पाई हैं। आज आम आदमी पार्टी देशभर में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बन गई है। अब आम आदमी पार्टी को दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देशभर में देखा जाएगा।
सिर्फ 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है, वो इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता के रुप में पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनना ये भी बताता है कि लोग देश में स्कूलों, अस्पतालों और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति देखना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस राजनीति को देश के हर प्रदेश के एक-एक घर तक लेकर जाएंगे।
राष्ट्रीय पार्टी बनने से आम आदमी पार्टी की पहचान तो बड़ी हुई ही है, इससे प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी बड़ी हो गई है। इस अवसर पर उनके साथ किसान विंग के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू, प्रमोद वधवा, राजकुमार वधवा, जतिन वर्मा, धीरज महरुद्रा, राजन हिंदुस्तानी, सौरव राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS