AAP सांसद सुशील गुप्ता बोले, हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता (Rajya Sabha MP Sushil Gupta) ने कहा कि हरियाणा के अंदर भारी परिवर्तन की जरुरत है। हरियाणा की जनता जागरूक हो रही है। सुशील गुप्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर परिवर्तन करके दिखाए तो हरियाणा ( Haryana) की जनता भी विचार करेगी। सुशील गुप्ता शनिवार को थानेसर से पूर्व प्रत्याशी सुमित हिंदुस्तानी के आवास कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के यूथ विंग नार्थ जॉन के कार्यालय का उद्घाटन किया। युवा नेता गौरव बख्शी अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। सुशील गुप्ता ने सभी युुवाओं को पार्टी शामिल करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक एडवोकेट जवाहर लाल गोयल, युवा नेता सुमित हिंदुस्तानी, गौरव बख्शी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र @AamAadmiParty सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे राज्य सभा सांसद @DrSushilKrGupta जी।
— AAP Haryana (@AAPHaryana) August 1, 2020
काफी उत्साह के साथ सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन किया।@BKKaushikAAP @ErSukhvirChahal pic.twitter.com/KkZ9HGeB07
सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका देश में निभा रही थी। जहां-जहां कांग्रेस चुनी जा रही है वहां बिकती जा रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व गोवा जहां देखो कांग्रेस के विधायक बिक रहे है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए पैदा हुई है। अरविंद केजरीवाल एक विकल्प के रूप में लोगों को एक विकल्प के रूप में नजर आते है जिनके उपर ईडी, सीबीआई सहित अनेक एजेंसियों को भारतीय जनता पार्टी ने भेजकर उनके पर प्रैशर बनाने का काम किया लेकिन अरविंद केजरवील जनता की सेवा में लगे रहे और दिल्ली के अंदर व्यवस्था परिवर्तन करके दिखाया और बताया कि जब सरकार की इच्छा हो और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो तो सस्ती बिजली, महिलाओं को फ्री यात्रा, शिक्षा, चिकित्सा भी अच्छे तरीके से मिल सकती है।
शिक्षा, चिकित्सा के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा
सुशील गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर आजादी के 73 साल बाद भी न पानी की व्यवस्था, न बिजली की व्यवस्था है। शिक्षा, चिकित्सा के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। कांग्रेस की सरकार को जनता ने भ्रष्टाचार के दीमक के कारण हटाया था और भाजपा भी उसी ढर्रे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। धर्मनगरी जहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बनाया जाता है जो भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि रही है वहां पर सड़कों की ऐसी हालत भाजपा के राज में है। ऐसे में लोगों को आम आदमी पार्टी एक उम्मीद के रूप में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई भी ऐसा क्षेत्र नही जहां घोटाला न हो। कोरोना के दौरान सरकारी शराबों को चोरी करवाया, अवैध रजिस्ट्रयां धड़ल्ले से की। हरियाणा की जनता इसे देख रही है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर सुशील गुप्ता ने कहा कि राम आस्था का विषय है परंतु निर्माण में कोई राजनीति नही होनी चाहिए। सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्षद, जिला परिषद व निगम सहित सभी चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़े जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS