1.45 करोड़ रुपये से हाईटेक होगा कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर का आरती स्थल, शुरू होंगी ये सुविधाएं

हरिभूमि ब्यूरोे: चंडीगढ़
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तीर्थ के विकास के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। ताकि दुनिया में गीता के ज्ञान का प्रकाश फैल सके।अब देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को महाआरती के मंत्रोच्चारण के साथ-साथ पवित्र ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग पर रंग-बिरंगे फव्वारे भी चलते दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट पर भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से 1 करोड़ 45 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 1 माह के अंदर पूरा हो जाएगा।
15 दिनों में चलेंगे फव्वारे
जल्द ही आरती स्थल के ठीक सामने फाउंटेन लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और संभावना है कि अगले 15 दिनों में आरती स्थल के पास रंग-बिरंगे फव्वारे चलने शुरू हो जाएंगे। इससे यहां का दृश्य मनमोहक हो जाएगा। जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
एलईडी वॉल लगाने का कार्य पूरा
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया की इस प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध करवाए गए बजट से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में एक बड़ी एलईडी वॉल लगाने के कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस एलईडी वॉल पर अंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर बनाई गई वीडियो क्लिप चलाई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS