राज्यसभा चुनाव पर अभय चौटाला का बड़ा बयान : पूर्व मुख्यमंत्री शातिर हैं, पहले स्याही बदली, अबकी बार मुखौटा बदलेंगे

राज्यसभा चुनाव पर अभय चौटाला का बड़ा बयान : पूर्व मुख्यमंत्री शातिर हैं, पहले स्याही बदली, अबकी बार मुखौटा बदलेंगे
X
अभय सिंह चौटाला बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शातिर हैं, पार्टी हाईकमान की अवेहलना कर भाजपा का रास्ता साफ करते रहे है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कहती थी सत्ता की तरफ जा रहे हैं, अब साफ हो गया कि कांग्रेस मैदान को छोडकर भाग रही है। राज्यसभा चुनाव में पहले स्याही बदली गई थी अबकी बार कांग्रेसी मुखौटा बदलेंगे। भाजपा-जेजेपी गठबंधन न होकर ठगबंधन बना हुआ है। जेजेपी का सूपडा साफ हो रहा है, इनेलो शहरी निकाय चुनाव सिंबल पर लडेगी। तीन या चार जून को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

अभय सिंह चौटाला बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शातिर हैं, पार्टी हाईकमान की अवेहलना कर भाजपा का रास्ता साफ करते रहे है। जिसके पीछे मुख्य कारण भूपेंद्र हुड्डा पर मुकदमे दर्ज होना है। भाजपा जब चाहे भूपेंद्र हुड्डा से मनचाहे फैसले करवा सकती है। अब विनोद शर्मा के साथ खेल खेला जा रहा है। पहले स्याही बदली गई थी अबकी बार कांग्रेसी मुखोटे बदलेंगे। जेजेपी को उसकी औकात दिखाकर भाजपा ने अच्छा फैसला किया है। बेईमानों को सबक मिल जाएगा।

उन्होेंने ने कहा, नप चुनाव अकेले लडने की घोषणा कर भाजपा ने जेजेपी को झटका दिया है। यह गठबंधन नहीं बल्कि ठग बंधन की सरकार है। भाजपा जेजेपी से पीछा छुडवाना चाहती है और उसे बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। गठबंधन में दरार के पीछे मुख्य कारण कमीशन की खटास रही है। जिसको लेकर भाजपा के विधायक तथा मंत्री हाईकमान के सामने अपना दुखडा सुना चुके है। जेजेपी का दिवालिया पिटने वाला है।

राज्यसभा समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे वोट का फैसला या तो ओमप्रकाश चौटाला को है या फिर मुझे खुद। चुनाव से पूर्व यह जरूर पूछेंगे की वोट के बदले में किसने कितने कितने रुपये लिए, जिसके बाद ही वे सोच विचार कर वोट देंगे। ओमप्रकाश चौटाला की सजा के बारे में उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते है, हाईकोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

Tags

Next Story