इनेलो अपने बल पर 2024 में बनाएगी सरकार: अभय चौटाला

इनेलो अपने बल पर 2024 में बनाएगी सरकार: अभय चौटाला
X
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जींद में किया गया, जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, जिला एवं हलका प्रभारियों ने भाग लिया।

जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जींद में किया गया जिसके मुख्य वक्ता इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला थे। बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, जिला एवं हलका प्रभारियों ने भाग लिया। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी का संगठन बहुत ही मजबूत है, पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पिछले चार महीने में संगठन को जोन स्तर तक बनाने का काम किया गया है। साथ ही 90 ऐसे साथियों का चयन किया गया है जो पार्टी द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभा सके। उन्होंने कहा कि इनेलो अपने संगठन के बलबूते पर 2024 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज बीजेपी-जेजेपी सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है, सरकार की नीतियों से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अत्याचार आदि का बोलबाला है। चाहे जवान हो या बुजुर्ग,व्यापारी हो या कर्मचारी,गरीब मजदूर हो या किसान सभी इस सरकार के शासन में तंग हैं और अपनी मांगें मनवाने के लिए सडक़ों पर बैठे हैं। अभय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह की वजह से अपनी विपक्ष की कोई भूमिका नहीं निभा पा रही है। जो लोग अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे वो प्रदेश को कैसे संभालेंगे। अब प्रदेश की जनता इनेलो की तरफ उम्मीदें लगाए हुए है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो को पूर्ण बहुमत दिलाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।


Tags

Next Story