Abhay Chautala बोले : पोर्टल करेगा भाजपा को सत्ता से बाहर, कांग्रेस में चल रही जूतमपैजार

- कैथल रैली में 25 को शामिल होंगे वीरेंद्र सिंह
- वीरेंद्र बुलाएंगे तो वह 2 अक्तूबर को उनके कार्यक्रम में होंगे शामिल
Bahadurgarh : अपने तीखे तेवरों के लिए मशहूर अभय चौटाला वीरवार को भी भाजपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को महज अखबारों में छपने का शौक है। इसीलिए हर रोज नई घोषणा करते रहते हैं। लेकिन आज तक एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। भाजपा सरकार महज पोर्टल बनाने तक सीमित है। ये पोर्टल ही सीएम को सत्ता से बाहर करेगा, जबकि कांग्रेस में जूतमपैजार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कामजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में होने वाली रैली में वीरेंद्र सिंह भी आएंगे। वहीं वीरेंद्र सिंह की 2 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर उन्होंने कहा कि वे पिछली बार भी गए थे और वीरेंद्र बुलाएंगे तो इस बार भी जरूर जाएंगे। आईएनडीआईए गठबंधन में इनेलो के शामिल होने के औपचारिक ऐलान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से वह बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस रैली के आयोजन तक सीमित है। हरियाणा की जनता मनोहर सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टलों से परेशान हैं। जनता इस पोर्टल सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी समेत हर वर्ग आंदोलित है। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। वहीं कांग्रेस की जूतमपैजार बंद कमरों से निकलकर सड़क पर आ चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा हाथ से हाथ तोड़ो अभियान चलाया जा रहा है, जबकि खुद के हाथ मिल नहीं पा रहे।
यह भी पढ़ें - Haryana : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन की खरीद को मिली मंज़ूरी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS