अभय चौटाला ने दुष्यंत को बताया दूसरा राजकुमार सैनी

हरिभूमि न्यूज. नरवाना ( जींद)
गांव धमतान साहिब में शुक्रवार को इनेलो कार्यक र्ताओं द्वारा किसान मजदूर सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में अभय सिंह चौटाला उपस्थित रहे। उन्होंने तीन नए कृषि कानूनों को किसानों व मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने किसान, मजदूर व आढ़ती को समाप्त करने के लिए ये कानून बनाए हैं। जबकि किसान हमारा देश का अन्नदाता है और मजदूर वर्ग देश की नींव है और इन वर्गों को बचाने के लिए हमें किसान आंदोलन को लगातार मजबूत करना होगा।
अभय चौटाला ने कहा कि अगर तीनों नए कृषि कानून किसान हितैषी हैं तो सरकार के मंत्री किसानों के बीच में जाकर उन्हें इनके लाभ क्यों नही समझाते। कानून किसान मजदूर विरोधी हैं, इसलिए मंत्रियों व कार्यकर्ताओं को आज फोर्स की मौजूदगी में कही आना जाना पड़ता है। अभय सिंह ने केबिनेट मंत्री अनिल विज के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अनिल विज प्रदेश के भाईचारे को खराब करने के लिए भाषणबाजी कर रहे हैं लेकिन इस देश का किसान भाईचारे को टूटने नहीं देगा।
अभय चौटाला ने कहा कि पहली बार जब भाजपा की सरकार बनी थी तो राजकुमार कुमार सैनी को आगे करके देश के भाईचारे को खराब किया। अब उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दूसरा राजकुमार सैनी बनाने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता दुष्यंत को दूसरा राजकुमार सैनी बनने से पहले की सबक सिखाने की रणनीति तैयार कर चुकी है। क्योंकि लोगों के विरोध के चलते भी दुष्यंत चौटाला कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ताकि लोग आपस में झगड़े और फिर इस आंदोलन को तोड़कर भेदभाव की नीतियों के साथ अपना राज चलाया जा सके। लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS