बहादुरगढ़ : रोहद बाईपास पर बस-कार और बाइक की भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ के रोहद बाईपास पर वीरवार की सुबह हादसा हो गया। यहां रोडवेज की बस , कार और बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। तीनों सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे की वजह ओवरटेक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा हैं कि वीरवार की सुबह रोहतक डिपो की एक बस बहादुरगढ़ से रोहतक जा रही थी। जब रोहद बाईपास के निकट पहुंची तो पीछे से एक वैगनआर कार आ गई। ओवरटेक के चक्कर दोनों वाहन भिड़ गए। जैसे तैसे दोनों चालकों ने बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। हादसा हाेते ही बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस के कंडक्टर वेदपाल, बाइक सवार जयप्रकाश और कार चालक सुरेंद्र को हल्की चोट आई हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- अब बिना अनुमति के होर्डिंग्स, फ्लैक्स पोस्टर लगाने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS