Accident In Jind : रोडवेज बस और क्रूजर की भिड़ंत में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ

Accident In Jind : रोडवेज बस और क्रूजर की भिड़ंत में मरने वालों का आंकड़ा 10 हुआ
X
हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बीती देर रात अमित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जींद जिले के गांव बीबीपुर के निकट क्रूजर जीप तथा रोडवेज बस के बीच हुई भिड़ंत में एक और घायल ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। जिसके साथ ही क्रूजर जीप में सवार मरने वालों का आंकड़ा 10 तक जा पहुंचा है। वही हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

गांव पेटवाड हिसार निवासी अमरजीत उर्फ अमित (25 साल) जींद अदालत में कार्यरत था। जो शनिवार को क्रूजर जीप में जींद के लिए सवार हुआ था। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बीती देर रात अमित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

अज्ञात की हुई शिनाख्त कोथली देने जा रहा था मृतक

शनिवार को रोडवेज बस तथा क्रूजर जीप में हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई थी। 7 लोगों की शिनाख्त हो गई थी। एक व्यक्ति की शिनाख्त संभव नहीं हो पाई, जिसकी शिनाख्त गांव सीसर खरबल्ला हिसार निवासी महिंद्र (62) के रूप में हुई है। महेंद्र अपनी बहन की कोथली देने के लिए जींद के लिए रवाना हुआ था।

बता दें कि जींद- भिवानी मार्ग पर शनिवार सुबह क्रूजर जीप तथा रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक महिला समेत 8 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां पर शनिवार देर शाम को घायल विमला ने भी दम तोड़ दिया था। देर रात को घायल अमित ने भी दम तोड़ दिया।

सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया की अब तक हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एक मृतक की शिनाख्त भी हो गई है।

ये भी पढ़ें- Sonipat News : डिलीवरी के दौरान मां और बच्चे की मौत, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

Tags

Next Story