महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा : बोलेरो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक और जच्चा की मौत, नवजात बच्ची सहित 3 घायल

महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा : बोलेरो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक और जच्चा की मौत, नवजात बच्ची सहित 3 घायल
X
नारनौल के पवन कुमार की पत्नी रेशमा गर्भवती थी। उसे डिलीवरी के लिए रोहतक रेफर किया था। वीरवार रात को पीजीआई से घर आते समय एंबुलेंस को पीछे से बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हरिभूमि न्यूज : महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ में गुरुवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। रोहतक से नारनौल आ रहीं एंबुलेंस को गांव कुकसी के समीप बोलरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें जच्चा महिला व एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। जबकि पांच दिन की बच्ची, मृतक महिला के पति व सास घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार नारनौल निवासी पवन कुमार की पत्नी रेशमा गर्भवती थी। बच्चे की डिलीवरी के लिए रेशमा को 8 जुलाई को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 जुलाई को रेशमा ने बच्ची को जन्म दिया था। वीरवार की रात को रोहतक से घर आते समय करीब डेढ़ बजे गांव कुकसी के समीप से पीछे से बोलेरो गाड़ी ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिसमें जच्चा महिला रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपचार के बाद एंबुलेंस चालक रोहतक के राठौरी निवासी संदीप भी मौत हो गई। हादसे में मृतक रेशमा का पति पवन कुमार, छह दिन की नवजात बेटी व पवन की मां सरोज देवी घायल हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।


Tags

Next Story