जींद-करनाल मार्ग पर हादसा : दो गाड़ियों की भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत, दो की हालत गभीर

Jind News : गांव हसनपुर तथा नगूरा के बीच जींद-करनाल मार्ग पर रविवार को कार का टायर फटने से वह सामने से दूसरी गाड़ी से जा टकराई। जिसमे एक कार में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि मां -बेटा गभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मृतक महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं।अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बहबलपुर हिसार निवासी चद्र परिवार अपने पांच रिश्तेदारों के साथ रविवार को मूनक करनाल मे शोक व्यक्त करने गए हुए थे। जब वे कार सें वापस लौट रहे थे तो गांव हसनपुर से निकलते ही उनकी गाड़ी का टायर फट गया। जिसमे चलते उनकी गाड़ी सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से जा टकराई। जिसमे चद्र की पत्नी, संतोष (45 वर्षीय ), बरवाला निवासी रीना 48 वर्षीय, जयवंती 47 वर्षीय जालधर पजाब निवासी लीलो 55 वर्षीय, उसका बेटा राहुल 25 वर्षीय घायल हो गए। राहगीरों ने सभी पांचाें को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सतोंष, रीना, जयवती को मृत घोषित दिया। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।
विलाप करते मृतकों के परिजन।
गांव बहबलपुर निवासी चद्र ने बताया की उसका लड़का मूनक करनाल में विवाहित है। जिसके ससुर की रविवार को 13वीं थी। उसकी पत्नी संतोष जालंधर से आए रिश्तेदार राहुल व अन्य के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। जिसमे उसकी पत्नी के इलावा उसकी साली, उसकी देवरानी की मौत हो गई।
अलेवा थाना के जांच अधिकारी चद्रपाल ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए हैं। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- यमुनानगर में ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार प्रवासी मजदूर की मौत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS