550 कर्मियों से एक करोड़ की ठगी का आरोपित महिला साथी सहित गिरफ्तार

रोहतक । पुलिस ने 550 कर्मचारियों के वेतन के एक करोड़ पांच लाख रुपये लेकर फरार हुए श्रीबालाजी इंटरप्राइजिज फर्म के मालिक को साथी महिला सहित गिरफ्तार किया। दोनों पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए वकील से मिलकर वापस आ रहे थे। सूचना के आधार पर टीम ने दोनों को मुरथल टोल से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि विकास समेत तीन लोगों ने साजिश रचकर बैंक से कैश रुपये निकलवाए थे। इसके बाद भिवानी में दो प्लाट लिए और विकास महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। वह इन रुपयों से अपना अलग बिजनेस करना चाहता था। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पांच नवम्बर तक पर रिमांड पर लिया गया। जबकि तीसरे आराेपित की तलाश में छापेमारी चल रही है।
कर्मचारी कार्रवाई के लिए सीएम से भी मिले। इसके बाद एसपी ने सीआईए 1 स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी। सीआईए टीम को सूचना मिली कि विकास यूपी के मोदीनगर में किराये पर महिला के साथ रह रहा है। टीम मोदीनगर पहुंची तो आरोपित वहां से निकल चुका था। इसके बाद विकास सोमवार को अग्रिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील से मिलने गया था। वापसी के दौरान महज 48 घंटे में एएसआई विनोद दलाल ने आरोपित विकास निवासी फरमाणा खास व कीर्ति निवासी उदेसीपुर सोनीपत को मुरथल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया।
वेतन से भिवानी में खरीदे दो प्लाट
जांच में सामने आया कि विकास लेबर कांट्रेक्टर का काम करता है। उसने दोनों कम्पनियों से 550 मजदूरों के वेतन का ठेका लिया हुआ है। उसके आईसीआईसीआई बैंक खातें में दोनों कंपनियों की तरफ से मजदूरों के वेतन के करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये आते थे। उसके खाते से पहले मजदूरों के खाते में बैंक अंकाउंट में ट्रांसफर होती थी। विकास व महिला कीर्ति समेत विकास के चाचा के बेटे ने मिलकर प्लान तैयार किया। विकास ने 9 अक्टूबर को आईसीआईसीआई बैंक में एप्लीकेशन लिखकर दी कि वह मजूदरों को सेलरी बैंक खाते से न देकर कैश में देगा। 11 अक्टूबर को बैंक खाते से कैश लेकर आरोपित फरार हो गया। पहले से तैयार किए गए प्लान के अनुसार उसने दो प्लॉट भिवानी में 42 लाख रुपये के खरीद लिए। विकास शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। महिला के पास तीन बच्चे हैं। वह करीब की अपने पति से अनबन चल रही है जो पति से अलग रह रही है। हाल में महिला दो साल से आरोपी विकास के साथ रहती है। आरोपितों का प्लान था कि पैसे हड़प कर दूसरी जगह जाकर बस जाएंगे।
मजदूरों ने किया था प्रदर्शन
सीआईए-1 स्टाफ के प्रभारी अनेश ने बताया कि 13 अक्टूबर को श्रीबालाजी इंटरप्राइजिज गोहाना रोड फर्म के माध्यम से कार्य करने वाले बलवान व समस्त मजदूर वर्ग ने शिकायत दर्ज करवाई। जांच में सामने आया कि बलवान व अन्य मजदूर श्रीबालाजी इन्टरप्राइजिज फर्म के माध्यम से मैसर्ज एके ऑटोमेटिक्स रोहतक व माईक्रो ट्रनर हिसार रोड रोहतक कंपनी में काम करते हैं। दोनो कंपनियों की तरफ से श्रीबालाजी फर्म के मालिक विकास ने सितम्बर 2022 माह का कर्मचारियों व समस्त मजदूर वर्ग का करीब एक करोड़ पांच लाख वेतन प्राप्त कर लिया। इसके बाद विकास रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS