जमानत लेकर दुष्कर्म पीड़ित के घर पहुंचा आरोपित, और कर दिया यह काम

जमानत लेकर दुष्कर्म पीड़ित के घर पहुंचा आरोपित, और कर दिया यह काम
X
पीड़िता के घर की दीवार पर दिल बनाकर लिखा अपना व किशोरी का नाम, जमकर की आतिशबाजी, किशोरी को नहीं सौंपने पर परिवार को दी हत्या करने की धमकी।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

गन्नौर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपित ने जमानत पर आकर दुष्कर्म पीड़ित के घर के बाहर जमकर हुड़दंग बाजी की। किशोरी व खुद का नाम दीवार पर लिख दिया। अपने साथियों के साथ काफी देर तक घर के बाहर आतिशबाजी करता रहा। आसपास के लोगों ने उसे व उसके साथियों को वहां से भगाया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया हैं कि आरोपित उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी। जिसके बाद गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह था मामला

पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव राजलू के रहने वाले राहुल ने फरवरी 2020 में उनकी नाबालिग बेटी को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। वह किशोरी को गाजियाबाद ले गया था। इसकी रिपोर्ट महिला थाना में 19 फरवरी 2020 को दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को गाजियाबाद से बरामद किया था। उसके बाद आरोपित राहुल को जेल भेज दिया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते वह कुछ समय पहले जमानत पर आ गया। तब से वह लगातार परेशान कर रहा है।

किशोरी को उठाने का प्रयास

राहुल अवैध हथियार लेकर 14 फरवरी 2021 को किशोरी के गांव पहुंचा और उसके घर में घुस गया। उसने किशोरी को उठाने का प्रयास किया। उसने अवैध हथियार से परिवार के लोगों को धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो राहुल धमकी देता हुआ भाग गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद है। उसके बाद वह एक दिन फिर से शराब के नशे में गली में पहुंचकर किशोरी को उठाने और परिवार की हत्या की धमकी देने लगा। तब आसपास के लोगों ने उसको धक्का देकर भाग दिया।

मनाने लगा सालगिरह

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को रात करीब 12 बजे वह अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उससे पेंट स्प्रे से उनके मकान के दरवाजे पर दिल का चिह्न बनाकर उसमें राहुल और किशोरी का नाम लिखा। मोबाइल पर गाने बजाकर वह गली में नाचने लगे। उसने किशोरी के साथ अपनी सालगिरह बताकर आतिशबाजी की। गली में 72 गोले छोड़े गए। डरे-सहमें लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। राहुल ने किशोरी को उसको सौंप देने की धमकी दी है। उसने परिवार की हत्या करने की धमकी दी। किशोरी के पिता के कई बार शिकायत करने के बावजूद महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद एसपी से शिकायत की गई। एसपी के आदेश के बाद अब आरोपित राहुल और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित फरार है और किशोरी का परिवार भयभीत बताया जा रहा है।


Tags

Next Story