आपसी रंजिश को लेकर चार महिलाओं पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

आपसी रंजिश को लेकर चार महिलाओं पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
X
गांव रसीना में आपसी रंजिश को लेकर चार महिलाओं पर तेजाब फेंक हमला किया गया है। इसके कार चारों महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

कैथल। गांव रसीना में आपसी रंजिश को लेकर चार महिलाओं पर तेजाब फेंक हमला किया गया है। इसके कार चारों महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में रसीना गांव की रेखा ने कहा कि 15 सितंबर को उनका मेवा सिंह, उसकी पत्नी दर्शना देवी व निशा देवी के साथ गली में नाली निर्माण को लेकर झगड़ा हो गया था। बाद में जब वह कुसुम देवी, बलविंदर कौर और सविता के साथ कुएं के निकट पहुंची तो दर्शना देवी, निशा देवी और मेवा ने अपने मकान की छत से उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया।

शरीर पर घाव होने लगे तो घरवालों ने जब उनके डॉक्टरी जांच करवाई तो पता चला कि उनके ऊपर तेजाब फेंका गया है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मेवा सिंह, दर्शना देवी और निशा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story