रोहतक बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज : अरविंद श्योराण, सुरेंद्र लौरा और योगेश शर्मा में होगी प्रधानी की टक्कर

विजय अहलावत.रोहतक। जिला बार एसोसिएशन में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े हैं। सुबह से लेकर शाम तक जोर आजमाइश की जा रही है। प्रधान पद पर जहां अधिवक्ता अरविंद श्योराण, सुरेंद्र लौरा और योगेश शर्मा का नाम चर्चाओं में है वहीं उप प्रधान पद के लिए अभिजीत सिंह, हर्षवर्धन मलिक और सुनील नांदल के नाम सामने आए हैं। महासचिव पद के लिए रोहित सुहाग, दीपक हुड्डा और एतबार बेनिवाल वोट मांग रहे हैं। जबकि सह सचिव पद के लिए डिंपल अरोड़ा, ज्योति राणा और सुशीला देवी मैदान में उतर सकते हैं। लाइब्रेरियन पद के लिए विश्वदीप और अनिल चुनाव लड़ सकते हैं। नामांकन भरने से पहले ही सभी भावी प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। रोजाना अधिवक्ताओं से वोट की अपील की जा रही है। इसके अलावा मीटिंग का दौर भी पूरे जोरशोर से चल रहा है। हालांकि नामाकंन के बाद ही कई और प्रत्याशियों के नाम उजागर हो सकते हैं।
चुनाव की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी
चुनाव में बार एसोसिएशन के करीब 3301 अधिवक्ता भाग लेंगे। 15 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मदान होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के अलावा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसके बाद मतों की गिनती करवाकर कमेटी द्वारा परिणाम सबके सामने सुनाया जाएगा।
ये अधिकारी सम्भालेंगे चुनाव की व्यवस्था
बार एसोसिएशन चुनाव अधिवक्ता रणधीर सिंह सुहाग (चीफ इलेक्शन ऑफिसर), अधिवक्ता रामनारायण सैनी(रिटर्निंग ऑफिसर), अधिवक्ता मंजीत सिंधु (अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर) , अधिवक्ता जयपाल शर्मा (अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर) की देखरेख में होंगे। चीफ इलेक्शन ऑफिसर रणधीर सिंह सुहाग ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे।
यूं चलेगी चुनाव प्रक्रिया
7 दिसंबर 2023 को नामांकन के लिए प्रत्याशियों का आवेदन लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की स्क्रूटनी 8 दिसंबर 2023 की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। जो भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहेंगे उनके लिए 9 दिसंबर 2023 समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 का आखिरी दिन रहेगा।
8 बार बने प्रधान अब नहीं लड़ रहे चुनाव
लोकेंद्र सिंह फौगाट इस समय बार एसोसिएशन के प्रधान हैं। वह आठ बार प्रधान पद का चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रहे। उनके करीबी अरविंद श्योराण प्रधान पद पर मैदान में उतरे हैं। लोेकेंद्र सिंह फौगाट ने अरविंद श्योराण को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। विगत वर्ष हुए चुुनाव में लोकेंद्र फौगाट प्रधान के अलावा उप प्रधान पद पर करण सिंह नारंग, महासचिव पद पर रोहित सुहाग, सह सचिव पद पर यामिनी देशवाल और लाइब्रेरियन सतीश आर्य चुने गए थे।
चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे
चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे। जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वे इस बार प्रधान पद के प्रत्याशी अरविंद श्योराण को अपना समर्थन दे रहे हैं। वे खुद इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे। 15 दिासम्बर को चुनाव होगा। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। - लोकेंद्र सिंह फौगाट, निर्वतमान अध्यक्ष बार एसोसिएशन रोहतक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS