Adampur By-Election 2022 : आदमपुर में अब तक सभी उपचुनाव भजनलाल परिवार ने जीते...

Adampur Bypoll Result 2022 : हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश (Jai Prakash) रहे। वहीं आदमपुर के राजनीति पृष्टभूमि पर नजर दौड़ाई जाए तो अब तक आदमपुर में तीन बार विधानसभा उपचुनाव हुए है। तीनों में पूर्व सीएम भजनलाल (Bhajan Lal) या फिर उनके परिवार के सदस्यों ने जीत हासिल की है।
आदमपुर में पहला उपचुनाव वर्ष 1998 में हुआ था, उसमें कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज कर पहली बार हरियाणा विधानसभा में पहुंचे थे। दूसरा उपचुनाव वर्ष 2008 में पूर्व सीएम भजनलाल द्वारा कांग्रेस का अलविदा करने पर हुआ था। इस उपचुनाव चौधरी भजनलाल ने हजकां की टिकट से चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। पूर्व सीएम भजनलाल के निधन के बाद वर्ष 2011 में आदमपुर में तीसरा उपचुनाव हुआ और कुलदीप बिश्नोई की धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई ने जीत दर्ज कर अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की थी।
वर्तमान में आदमपुर में चौथा उपचुनाव था। इस बार भी पूर्व सीएम भजनलाल के पोते एवं और कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने जीत दर्ज की है। कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। कुलदीप बिश्नोई ने 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार यहां से भाजपा ने भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा था।
आदमपुर विधानसभा सीट कब कौन हुआ निर्वाचित
वर्ष - विधायक- पार्टी
1967- हरिसिंह डाबड़ा - कांग्रेस
1968 - भजनलाल - कांग्रेस
1972- भजनलाल - कांग्रेस
1977 - भजनलाल - जनता पार्टी
1982- भजनलाल - कांग्रेस
1987 - जसमा देवी - कांग्रेस
1991- भजनलाल- कांग्रेस
1996 - भजनलाल - कांग्रेस
1998 - कुलदीप बिश्नोई - कांग्रेस उपचुनाव
2000 - भजनलाल - कांग्रेस
2005- भजनलाल - कांग्रेस
2008 - भजनलाल - हजकां उपचुनाव
2009 - कुलदीप बिश्नोई - हजकां
2011 - रेणूका बिश्नोई - हजकां उपचुनाव
2014 - कुलदीप बिश्नोई - हजकां
2019 - कुलदीप बिश्नोई - कांग्रेस
2022- भव्य बिश्नोई - भाजपा उपचुनाव
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS