Adampur By Election Result LIVE : आदमपुर उपचुनाव में पहली बार कमल का कमाल, यहां देखें नतीजे

By-election Results 2022 : आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना की मतगणना पूरा को गई है। इस बार कांग्रेस छोड़कर भगवा का दामन थामने वाले कुलदीप विश्नाई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भाजपा की झोली में जीत डाली है।
महाबीर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। मतगणना के प्रथम चरण में पोस्टल बैलेट तथा दूसरे चरण में ईवीएम के मतों की गणना हुई। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाई गई हैं वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। मतगणना शुरू होने के साथ ही पहले ही राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पिछड़ गए। दूसरे राउंड में जेपी ने भव्य बिश्नोई की लीड को कम किया, लेकिन वे उनसे आगे नहीं निकल पाए। हर राउंड के बाद भव्य की लीड का अंतर लगातार बढ़ता चला गया। मतगणना का 10वां राउंड जेपी के लिए राहत लेकर आया। जेपी ने 10वें राउंड की भव्य के मुकाबले ज्यादा वोट प्राप्त किए, लेकिन भव्य की लीड पहले से ही ज्यादा चल रही थी। जेपी ने 10वें के बाद 11वें और 13वें राउंड में भव्य से ज्यादा वोट लिए, मगर वे भव्य की लीड को तोड़कर उनसे आगे नहीं निकल पाए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 9 राउंड में जीत मिली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को 4 राउंड में जीत हासिल हुई।
इनेलो ने 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ा
आदमपुर उपचुनाव में मतगणना के कुल 13 राउंड हुए। 13वां राउंड मतगणना का अंतिम राउंड था, इसमें इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम नंबरदार का बढ़िया प्रदर्शन रहा और उन्होंने उपचुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई से ज्यादा वोट प्राप्त किए। इस राउंड में कुरड़ाराम नंबरदार को 2390 वोट मिले, जबकि भव्य बिश्नोई को 2158 वोट मिले। हालांकि इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने सर्वाधिक वोट प्राप्त किए। जेपी को 13वें राउंड में 2830 वोट प्राप्त हुए। 13वें राउंड में बालसमंद तथा बुड़ाक गांवों के बूथों पर पड़े मतों की गिनती हुई थी। बालसमंद इनेलो प्रत्याशी का खुद का गांव है।
22 में से 20 की जमानत जब्त
आदमपुर उपचुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाए। यहां तक कि इनेलो तथा आप प्रत्याशी भी अपनी जमानत गवां बैठे। उपचुनाव में 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, उनमें से 20 की जमानत जब्त हुई है
पहला राउंड
भाजपा- 6399
कांग्रेस - 3567
इनेलो - 168
आप- 175
दूसरा राउंड
भाजपा- 4379
कांग्रेस - 5233
इनेलो- 467
आप -145
भव्य करीब 2 हजार मतों से आगे हैं।
तीसरा राउंड
भाजपा- 6855
कांग्रेस- 2598
इनेलो- 105
आप- 60
बीजेपी उम्मीदवार करीब 6 हजार मतों से आगे हैं।
चौथा राउंड
भाजपा- 4646
कांग्रेस- 4482
इनेलो- 184
आप - 199
5वां राउंड
भाजपा 6390
कांग्रेस 2561
इनेलो 974
आप 207
वहीं 5 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 10913 वोटों से आगे है।
6वां राउंड
वहीं 6 वें राउंड की मतगणना में भाजपा को -7017 को कांग्रेस को -4019 इनेलो को -234,आप को -184 वोट मिले है। बीजेपी उम्मीदवार करीब 13 हजार मतों से आगे हैं।
7वां राउंड
7वें राउंड की मतगणना में भव्य बिश्नोई को 5177 कांग्रेस को 3038 - इनेलो को 68 , आप को -1016 वोट मिले है। बीजेपी उम्मीदवार करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।
8वां राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार
भाजपा - 5052
कांग्रेस - 4542
इनेलो - 262
आप - 394
8वें राउंड तक भाजपा उम्मीदवार करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।
9वां राउंड में मिले मत
भव्य बिश्नोई भाजपा - 6049
जयप्रकाश कांग्रेस - 3936
कुरड़ाराम नंबरदार इनेलो - 115
सतेंद्र सिंह आप - 163
भव्य बिश्नोई करीब 18 हजार मतों से आगे हैं।
10 वां राउंड में मिले मत
भव्य बिश्नोई भाजपा - 4575
जयप्रकाश कांग्रेस - 5194
कुरड़ाराम नंबरदार इनेलो - 189
सतेंद्र सिंह आप - 265
भाजपा करीब 16 हजार मतों से आगे।
11वें राउंड में मिले मत
भव्य बिश्नोई भाजपा - 3757
जयप्रकाश कांग्रेस - 4842
कुरड़ाराम नंबरदार इनेलो - 329
सतेंद्र सिंह आप - 300
12वें राउंड में मिले मत
भव्य बिश्नोई भाजपा - 4922
जयप्रकाश कांग्रेस - 4818
कुरड़ाराम नंबरदार इनेलो - 656
सतेंद्र सिंह आप - 241
13वें राउंड में मिले मत
भव्य बिश्नोई भाजपा - 2158
जयप्रकाश कांग्रेस - 2832
कुरड़ाराम नंबरदार इनेलो - 2390
सतेंद्र सिंह आप - 64
जिलाधीश उत्तम सिंह ने आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सम्पन्न हुए उप चुनाव की मतगणना एवं विजयी उम्मीदवार के जलुस के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की डयूटी लगाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता बलविन्द्र, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीएस राठी, सिंचाई विभाग एसडीओ सत्यवीर सिंह कोहाड़, बिजली निगम के एसडीओ पुलकित गोयल, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ सत्यानारायण कुण्डू तथा लोक निर्माण विभाग में डीडीए को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जिलाधीश ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान, नारायण चन्द सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए है।
ये थे मैदान में
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा से भव्य बिश्नोई, कांग्रेस से जयप्रकाश, इनेलो से कुरड़ाराम नंबरदार, आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह, भारतीय जन राज पार्टी से एडवोकेट अशोक पवार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गुलाब सिंह नरवाल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से दलबीर सिंह, जनता ब्रिगेड पार्टी से नरेश कुमार, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से नरेश कुमार सोढ़ी, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी से मनीराम दहलान, निर्दलीय उम्मीदवारों में अमित, जंगबीर, जयप्रकाश (जेपी), दीपक कुमार, संत धर्मवीर चोटीवाला, मनीराम कटारिया, राजेश (सुभाष), प्रजापति रामनाथ धुवारिया, एक्टिविस्ट वीरभान, सत्येंद्र सिंह, सीताराम तथा सूरजभान फौजी चुनाव लड़ रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS