Omicron Variant को लेकर प्रशासन अलर्ट : पुलिस थाने या एसपी ऑफिस में जाने से पहले मास्क लगाना जरूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Omicron Variant को लेकर प्रशासन अलर्ट : पुलिस थाने या एसपी ऑफिस में जाने से पहले मास्क लगाना जरूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना
X
अब पुलिस थानों और एसपी आफिस में प्रवेश करने से पहले मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क वालों को बाहर ही रोक दिया जाएगा। उनका पांच सौ रुपये का चालान भी किया जा सकता है। एसपी ने कोविड मानकों के पालन में लापरवाही नहीं करने के आदेश दिए हैं।

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

कोविड का नया वेरिएंट सक्रिय होने के चलते पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों को खुद की सुरक्षा करने और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। अब पुलिस थानों और एसपी आफिस में प्रवेश करने से पहले मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क वालों को बाहर ही रोक दिया जाएगा। उनका पांच सौ रुपये का चालान भी किया जा सकता है। एसपी ने कोविड मानकों के पालन में लापरवाही नहीं करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस आफिस में रोजाना करीब पांच सौ लोग अपने काम के लिए जाते हैं। एसपी-एएसपी को शिकायत देने वालों के साथ ही विभिन्न मामलों में वेरीफिकेशन कराने और डीएसपी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए लोगों का आवागमन रहता है। अधिकारियों से मुलाकात के बाद कई मामलों में रीडर के यहां बयान दर्ज कराने होते हैं। पुलिस की दर्जनभर विडो पर लोगों से सीधा संपर्क रहता है। वहीं थानों में भी रोजाना कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं।

कोविड की 2020 और 2021 की दोनों लहर के समय दर्जनों पुलिसकर्मी कोविड से संक्रमित हुए थे। एक पुलिसकर्मी के संक्रमित होने पर उसके संपर्क में रहने वालों को क्वारंटाइन करना पड़ता है। इससे पुलिस का कार्य प्रभावित होता है। अबकी बार कोविड का नया वेरीयंट तेजी से फैल रहा है। उसके चलते पुलिस अधिकारी पहले ही अलर्ट हो गए हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वालों के चालान काटने को अभियान चल रहा है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के आदेश जारी कर दिए गए थे।

मास्क लगाने से पुलिसकर्मियों के साथ ही फरियादियों की भी सुरक्षा है। संक्रमण से बचने के लिए सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। एक ओर जहां सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है, वहीं आफिसों में बिना मास्क वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोविड से बचाव के इस अभियान में जनसहयोग अपेक्षित है। - राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत।

Tags

Next Story