13 महीने बाद धारूहेड़ा को आज मिलेगा चेयरमैन, चार बजे शपथ लेंगे कंवर सिंह, राव इंद्रजीत बनेंगे गवाह, जानिये क्या था विवाद

मोहन भारद्वाज. धारूहेड़ा ( रेवाड़ी )
राजनीति में परिस्थितियों के साथ आस्था में भी बदलाव की परिपिटी पुरानी है। निर्वाचन के एक साल 36 दिन बाद धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में आज होने वाले चेयरमैन कंवर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिलेगा। जिसके लिए 30 दिसंबर को चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री से मिलते समय बाईपास किए गए केंद्रीय राव इंद्रजीत सिंह कंवर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे। जबकि हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव को शपथ ग्रहण का निमंत्रण भी नहीं दिया गया।
जिनकी उंगली पकड़कर कंवर सिंह चुनाव जीतने के बाद भाजपा में आस्था जताने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। नगर पालिका चुनाव से पहले कंवर सिंह को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का समर्थक माना जाता था। दिसंबर 2020 में हुए चुनाव से आज होने वाले शपथ ग्रहण तक करीब एक साल की अवधि में कंवर सिंह की आस्था तीन जगह शिफ्ट हो चुकी है। राव इंद्रजीत सिंह के अलावा सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव को भी शपथ ग्रहण का निमंत्रण दिया गया है।
शाम चार बजे होगी शपथ
एसडीएम सिद्धार्थ दहिया शाम करीब चार बजे नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हॉल में कंवर सिंह को चेयरमैन पद की शपथ दिलाएंगे। 30 दिसंबर 2020 को चुनाव जीतने के बाद से कंवर सिंह विवाद के कारण अभी तक शपथ नहीं ले पाए हैं। चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे संदीप बोहरा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मार्च माह में कंवर सिंह को अयोग्य ठहरा दिया था। 10 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद 12 सिंतबर को चेयरमैन पद के उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान पर 24 घंटे पहले रोक लगने से कंवर के सिर चेयरमैन का ताज सजने की संभावना फिर से दिखने लगी थी।
अभी भी हमलावर है संदीप
5 जनवरी 2020 को कंवर सिंह के सर्टिफिकेट को फर्जी बताने वाले संदीप बोहरा कंवर सिंह पर अब भी हमलावर है। बुधवार को एक पोस्ट के माध्यम से मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होते हुए कंवर को शपथ दिलवाने के फैसलें को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS