25 वर्ष बाद फिर वाया रेवाड़ी-कोसली होकर दौड़ेगी हरियाणा एक्सप्रेस

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सिरसा से चलकर हिसार, भिवानी, चरखी दादरी होते हुए रेवाड़ी से दिल्ली तिलकब्रिज के बीच चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस को पुन चलाने की मांग वर्षों बाद जल्द पूरी होगी। रेल मंंत्रालय ने इस ट्रेन को फिर से चलाने की हरीझंडी दे दी है। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा का आभार जताया है।
विधायक ने कहा कि करीब 25 वर्ष पूर्व सिरसा से दिल्ली (वायां रेवाड़ी) के बीच गाड़ी संख्या 099/100 हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन होता था। उस समय परिवर्तन कार्य के चलते इस ट्रेन का रद कर दिया गया था, परंतु दोबारा बहाल करने की बजाय इसका मार्ग सिरसा से दिल्ली वायां रोहतक होकर कर दिया गया। इसके बाद यह यह ट्रेन उसी मार्ग से संचालित की जा रही थी। जिसकी मांग को हमने राव इंद्रजीत सिंह, केंदीय मंत्री पीयूष गोयल व रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के सामने उठाते हुए ट्रेन का संचालन पुन रेवाड़ी कोसली होते हुए करने की मांग की थी।
गया। जिसका संचालन आज तक उसी रेलमार्ग से किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रयासों से हमारी मांग पर रेल मंत्रालय ने हरियाणा एक्सप्रेस को फिर से वाया रेवाड़ी- कोसली चलाने का निर्णय लिया है। जिससे कोसली व रेवाड़ी के अलावा बावल, धारुहेड़ा, भिवाड़ी के लाखों लोगों का पटौदी, गुरुग्राम, कैंट के लोगों को फायदा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS