भाभी की हत्या कर हरिद्वार भाग गया भतीजे के कत्ल में उम्रकैद का सजायाफ्ता, आते ही पुलिस ने पकड़ा तो मिला कोरोना पॉजिटिव

भाभी की हत्या कर हरिद्वार भाग गया भतीजे के कत्ल में उम्रकैद का सजायाफ्ता, आते ही पुलिस ने पकड़ा तो मिला कोरोना पॉजिटिव
X
मायना निवासी सूरजमल अपने भतीजे की हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा था। पैरोल के बाद उसे चार अप्रैल को जेल में पेश होना था। लेकिन उसने सुनारिया निवासी राजकुमार के साथ मिलकर अपनी भाभी सरोजबाला की गोली मारकर हत्या कर दी।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

भतीजे की हत्या के मामले में पैरोल पर आकर मायना में भाभी की हत्या करने वाला आरोपित हरिद्वार कुंभ में जाकर छिपा हुआ था। आरोपित के साथ उसका वारदात में साथ देने वाला साथी भी था। हत्या के मुख्य आरोपित में कोरोना संक्रमण मिला है जिसे उपचार के लिए पीजीआई भेजा गया है। जबकि दूसरे आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गांव मायना निवासी सूरजमल अपने भतीजे की हत्या के मामले में उम्र कैद काट रहा था। उसे विगत वर्ष कोविड के चलते पैरोल दी गई थी। उसे चार अप्रैल को वापस जेल में पेश होना था। लेकिन उसने सुनारिया निवासी राजकुमार के साथ मिलकर अपनी भाभी सरोजबाला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों हरिद्वार भाग गए थे। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने खुलासा किया कि हत्या के बाद वह हरिद्वार में चल रहे कुंभ में गए थे। दोनों आरोपितों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित सूरजमल को कोविड है। उसे उपचार के लिए पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags

Next Story