हत्या करने के बाद आरोपी पहुंच गया थाने, बोला- साहब! मैंने कर्मवीर को गला दबाकर मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी
...साहब! मैंने कर्मवीर उर्फ पृथ्वी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसका शव एक खंडहर हवेली में पड़ा हुआ है। आप मुझे गिरफ्तार कर लो। यह कहना था कि लिसाना के एक युवक का, जिसने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिस समय वह पुलिस थाने पहुंचा, शराब के नशे में धुत होने के कारण उसकी बात पर विश्वास नहीं किया गया। बाद में पुलिस जब उसे साथ लेकर लिसाना पहुंची, तो मर्डर का खुलासा हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय कर्मवीर उर्फ पृथ्वी अपने साथी संजय उर्फ टिंडा के साथ एक पुरानी खंडर हवेली में शराब पी रहा था। उनके साथ कुछ और लोग भी होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में ढुंडा का कर्मवीर के साथ विवाद हो गया। कर्मवीर ने किसी बात को लेकर टुंडा को गालियां देना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पहली नजर में पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ, परंतु उसके बार-बार मर्डर की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने मौके पर जाना उचित समझा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टुंडा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह शव को पोटमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कर्मवीर की हत्या में गांव के दो और लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS