महंगाई का एक और झटका : पेट्रोल- डीजल के बाद दस दिन में दोबारा बढ़े CNG के दाम

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। अक्टूबर माह में दूसरी बार सीएनजी के ( Cng Rate ) रेट बढ़ गए हैं। बुधवार से सीएनजी गैस की कीमत 2 रुपए 28 पैसे प्रति किलो बढ़ गई है। विदित है कि इससे पहले 2 अक्तूबर को भी सीएनजी के दाम में 2.28 रुपए प्रति किलो बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल का भाव फिलहाल रिकॉर्ड अधिकतम स्तर पर चल रहा है।
बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। बहादुरगढ़ में पेट्रोल का रेट सौ रुपए से ऊपर तथा डीजल का रेट भी नब्बे रुपए से ऊपर पहुंच चुका है। महंगे पेट्रोल-डीजल के दाम झेल रही आम जनता की जेब पर सीएनजी के बढ़े रेट से एक नया बोझ पड़ा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार सुबह 6 बजे से सीएनजी 2.28 रुपए महंगी हो गई है। दिल्ली में जहां सीएनजी 49.76 रुपए प्रति किलो पर उपलब्ध है, वहीं बहादुरगढ़ में यह करीब 60 रुपए किलो पर मिल रही है। गौरतलब है कि दस दिनों में दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़़ोतरी की गई है। इससे पहले 2 अक्तूबर को 2.28 रुपए दाम बढ़ाए गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS