Agniveer : पुरुषों के बाद अब हरियाणा में होगी महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली, साथ लाना होगा नो प्रेगेंसी सर्टिफिकेट

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
पुरुषों के बाद अब भारतीय सेना में महिलाओं की भर्ती की तैयारी हो गई है। आर्मी के भर्ती निदेशक बीएस बष्टि ने बताया कि अग्निवीर महिला ( सैन्य पुलिस ) भर्ती रैली अंबाला कैंट के खडग़ा स्टेडियम में 7 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थी हिस्सा लेंगी। सभी महिला उम्मीदवारों को एक सरकारी चिकित्सक ( न्यूनतम एमबीबीएस योग्यता धारक ) से नो प्रेगेंसी चिकित्सा प्रमाण पत्र लाने की आवश्यकता है। इससे उम्मीदवार की गर्भवती न होने कि स्थिति बताती है। किसी भी महिला उम्मीदवार को नो प्रेगेंसी प्रमाण पत्र के बिना भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती के दृष्टिगत महिला अभ्यार्थियों व उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धर्मशालाओं की भी व्यवस्था की गई है। इन धर्मशालाओं में रैन बसेरा नजदीक अंबाला छावनी, वाल्मीकि धर्मशाला नजदीक गुरूद्वारा साहिब एवं खेड़ा विलेज टुंडला, पंजाबी कम्यूनिटी सैंटर धर्मशाला विलेज बोह, गुरू गोबिंद सिंह कम्यूनिटी सेंटर बोह-बब्याल, महाराणा प्रताप धर्मशाला विलेज बब्याल, हरिजन धर्मशाला विलेज कलरेहड़ी, कश्यप धर्मशाला बोह, वाल्मीकी चौपाल कलरेहड़ी, कम्यूनिटी सेंटर बोह, अंबेडकर भवन (धर्मशाला) बब्याल, धर्मशाला टुंडला मंडी, रामदासिया धर्मशाला कलरेहड़ी, धर्मशाला विलेज बोह व अंबेडकर धर्मशाला बब्याल शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS