Agniveer Bharti : 1 से 10 नवंबर तक हरियाणा में होगी अग्निवीर भर्ती

Agniveer Bharti : 1 से 10 नवंबर तक हरियाणा में होगी अग्निवीर भर्ती
X
इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के पंचकूला , अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिला एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट हुए हैं, भाग ले सकते है।

पंचकूला। 1 से 10 नवंबर तक अंबाला कैंट के खर्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट कर्नल बी.एस. बिष्ट ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के पंचकूला , अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिला एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट हुए हैं, भाग ले सकते है।

सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवार वेबसाइट लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्नल बिष्ट ने बताया कि 7 से 10 नवंबर तक इसी स्थल पर हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली तथा चंडीगढ़ की महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर अभ्यर्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। उनके एडमिट कार्ड आगामी एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- रोजगार से जुड़ेंगी ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में तीन शॉर्ट टर्म कोर्सों में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

Tags

Next Story