Agniveer Bharti : 12 से 25 नवंबर तक हरियाणा में सेना भर्ती रैली, इन जिलों के युवा ले सकते हैं भाग

हरिभूमि न्यूज : भिवानी
हरियाणा के भिवानी शहर में अग्रिपथ योजना के तहत 12 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम में अग्निवीरों की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भिवानी जिला के साथ - साथ चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिलाें के युवा भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली में निम्र पदों के लिए दिनवार रैली पीजीएमई निम्रानुसार है।
सेना भर्ती के जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 18 नवंबर को अग्रिवीर जनरल डयूटी के पद हेतू तोशाम, बवानी खेड़ा, लोहारू, दादरी, बाडड़ा, बहल, 19 नवंबर को अग्रिवीर जनरल डयूटी पद के लिए भिवानी और सिवानी के युवा भाग लेंगे। इसी प्रकार दिनांक 22 नवंबर को अग्रिवीर क्लर्क या स्टोर कीपर पद के लिए जिला भिवानी के साथ-साथ भिवानी की सभी तहसीलों के युवा तथा 23 नवंबर को अग्रिवीर तकनीकी पद के लिए भिवानी की सभी तहसीलों के युवा भाग लेंगे। इसी प्रकार 24 नवंबर को अग्रिवीर ट्रेड्समैंन पद के लिए भिवानी की सभी तहसीलों के युवा भाग लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS