अग्निवीर योजना : हिसार सेना भर्ती में दस्तावेजों में छेड़छाड़ और फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े

अग्निवीर योजना : हिसार सेना भर्ती में दस्तावेजों में छेड़छाड़ और फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े
X
हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह(सेना मेडल) ने बताया कि इन मामलों में नकली या छेड़छाड़ कर बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया था।

हिसार: अग्निवीर-अग्निपथ योजना(Agniveer Scheme) के तहत हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों में नकली या छेड़छाड़ कर बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया था।

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह(सेना मेडल) ने बताया कि सेना भर्ती रैली अपने मध्य में पहुंच गई है और फतेहाबाद की तीन तहसीलों के उम्मीदवारों ने आज रैली में भाग लिया। कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि नकली या छेड़छाड़ किए गए एडमिट कार्ड के साथ धोखाधड़ी के मामलों में प्रवेश के प्रयासों में वृद्धि हुई है, भर्ती प्रक्रिया में सतर्कता व पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े जा रहें हैं।

भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने आगाह किया है कि ऐसी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसे लोग योग्य उम्मीदवारों की राह में बाधा बनते हैं।

Tags

Next Story