Air Pollution : हरियाणा में AQI घटने से मामूली सुधार, अधिकतर शहरों की आबोहवा अभी भी बेहद खराब

हिसार। प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स ( air quality index ) में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सुधार देखा गया। प्रदेश के सभी शहरों में एक्यूआई का लेवल 400 के नीचे आ गया है, हालांकि यह लेवल अभी भी बेहद खराब की श्रेणी में आता है। प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद, जींद सबसे ऊपर रहे। प्रदेश के पंचकूला व पलवल में एक्यूआई का ग्राफ मध्यम की श्रेणी में था। कुरुक्षेत्र, भिवानी व अंबाला में स्थिति अभी खराब है। प्रदेश के बाकी शहरों में वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खराब की श्रेणी में चल रहा है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन हल्की हवाएं चलने की संभावना जताई। ऐसे में लोगों को स्मॉग से और राहत मिलने की उम्मीद है।
फसलों के अवशेष जलाने के 101 नए केस
हरसेक ने प्रदेश में 24 घंटे में फसल अवशेष जलाने के 101 नए मामले पकड़े हैं। कुल मामले में अकेले हिसार के 25 है। इसके अलावा प्रदेश में जींद में 17, सोनीपत में 15, सिरसा में 12, पानीपत में 4, रोहतक, झज्जर व करनाल में 2-2 जगह फसलों के अवशेष जलाए गए। बता दें कि खरीब सीजन के दौरान प्रदेश में 15 सितंबर से अब तक फसल अवशेष जलाने के 6094 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि वर्ष 2020 में इस अवधि के दौरान कुल 9057 केस मिले थे। चालू सीजन में सबसे ज्यादा फतेहाबाद में 1299, कैथल में 1157, करनाल में 935, जींद में 757, कुरुक्षेत्र में 535, सिरसा में 349, अंबाला में 297, पानीपत में 192, सोनीपत में 153, हिसार में 138, यमुनानगर में 144, पलवल में 113, रोहतक में 31, भिवानी में 7, झज्जर में 4, फरीदाबाद में 3 मामले फसलों के अवशेष जलाने के मिले हैं।
22 तक मौसम रहेगा खुश्क
प्रदेश में मौसम आमतौर पर 22 नवम्बर तक खुश्क बने रहने की संभावना है, परन्तु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 व 20 नवम्बर को बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की बादलवाई भी संभावित है। इस दौरान राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार है। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। -डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हकृवि।
एक्यूआई का ग्राफ
0 से 5 अच्छी
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 मध्यम
201 से 300 खराब
301 से 400 बेहद खराब
401 से 500 खतरनाक
500 से ऊपर आपातकाल
अलग-अलग शहरों में एक्यूआई
शहर मंगलवार बुधवार
हिसार 398 323
अंबाला 260 260
बहादुरगढ़ 377 352
बल्लभगढ़ 350 305
भिवानी 336 274
चरखीदादरी 397 343
फरीदाबाद 397 380
फतेहाबाद 345 274
गुरुग्राम 379 323
जींद 427 380
कैथल 292 257
करनाल 265 285
कुरुक्षेत्र 277 277
मानसेर 405 338
नारनौल 342 326
पलवल 210 186
पंचकूला 112 120
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS