भाजपा-जजपा के रिश्ते वाले बयान पर अजय चौटाला का अपने पिता ओपी चौटाला पर पलटवार, पूछा यह सवाल

हरिभूमि न्यूज. सिरसा
जननायक जनता पार्टी के संरक्षक अजय चौटाला ने अपने पिता पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा-जजपा सरकार को पति-पत्नी का रिश्ता करार देने वाले ओमप्रकाश चौटाला खुद यह तो बताएं कि 2005 से पहले इनेलो-भाजपा का आपस में क्या रिश्ता था। जजपा संरक्षक अजय चौटाला ने सिरसा में मंगलवार को कहा कि 25 सितम्बर को जींद में इनेलो के थर्ड फ्रंट के गठन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किसान आंदोलन पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बातचीत के जरिए ही किसान आंदोलन का समाधान होगा।
अजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती को लेकर जजपा अभी प्रदेशभर में कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह में 25 सितंबर को देवीलाल का सबसे बड़ा स्टेचू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा देवीलाल की 108 वीं जयंती को बड़े धूमधाम से मनाएगी। अजय सिंह चौटाला ने इनेलो की जींद में होने वाली रैली पर भी संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इनेलो की जींद रैली अगर 200 एकड़ में होती तो ऐतिहासिक होने का दावा सही होता लेकिन इनेलो द्वारा जींद की मंडी में छोटे कार्यक्रम को बड़ी रैली करने का दावा किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS