अजय चौटाला बोले- BJP के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, पीएम भी कह चुके जजपा एनडीए का है हिस्सा

भिवानी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala) ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा मिशन.2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी दिन पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसी कड़ी में आगामी 17 सितंबर को भिवानी.महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की रैली चरखी दादरी में प्रस्तावित की गई है। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का घटक है। इसीलिए चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे, इसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री माेदी ( PM Modi) भी कर चुके है।
डॉ. अजय सिंह चौटाला रविवार को देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित भी किया तथा दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से मिशन-2024 में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। बता दें कि जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भिवानी में चौ. रतिराम नंबरदार के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान ढाणी मेहताब दास पर पहुंचे थे। इसके उपरांत वे रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा जनसमस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत है तथा संगठन भी निरतंर मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। डॉ. अजय चौटाला से भिवानी.महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कानूनी अड़चने हटी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा दिग्विजय चौटाला मैदान में आएंगे।
पूर्व मंत्री चौ बीरेंद्र सिंह द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर श्वेत पत्र के बारे में अजय चौटाला ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह सठिया गए है। दुष्यंत ने अपने क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है, जो क्षेत्र का बच्चा-बच्चा बोलता है। चौ. देवीलाल सदन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़ें- D.El.Ed Exam : जिला नूंह की 28 अगस्त को होने वाली डी.एल.एड. की परीक्षा स्थगित
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS