अकाली दल की हार पर अजय चौटाला ने भाई अभय पर कसा तंज, बोले : जहां-जहां पग पड़े संतन के, वहां-वहां बंटा धार

अकाली दल की हार पर अजय चौटाला ने भाई अभय पर कसा तंज, बोले : जहां-जहां पग पड़े संतन के, वहां-वहां बंटा धार
X
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब राजाओं के राज नहीं रहे और लोगों के गढ़ भी खत्म हो चुके हैं। प्रजातंत्र में जो जनता के बीच रहेगा उनकी सुनवाई करेगा और काम करेगा वही कामयाब होगा।

हरिभूमि न्यूज. सिरसा

पंजाब चुनाव के नतीजों पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जहां-जहां पग पड़े संतन के, वहां-वहां बंटा धार। यह बात उन्होंने अपने भाई एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कही। अजय चौटाला शनिवार को चौटाला हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में अकाली दल पार्टी को जिताने के लिए सिरसा से कई लोग गए थे, लेकिन जो लोग दोगली भाषा बोलते हैं, पंजाब में कुछ कहते हैं, हरियाणा में कुछ कहते हैं और काम अलग करते हैं उनका यही हश्र होता है।

उन्होंने कहा कि अब राजाओं के राज नहीं रहे और लोगों के गढ़ भी खत्म हो चुके हैं। प्रजातंत्र में जो जनता के बीच रहेगा उनकी सुनवाई करेगा और काम करेगा वही कामयाब होगा। प्रजातंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब 0 हो चुकी है और जो बचा है वह आने वाला समय में 0 हो जाएगा। पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हरियााणा पर आप के दावे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी प्रयास करती है लेकिन अंतिम फैसला जनता का होता है। पंजाब से हरियाणा के परिस्थितियां अलग है। हर राज्य की अपनी परिस्थितियां व जरूरतें होती हैं। एक राज्य की दूसरे रा'य से तुलना नहीं की जा सकती। बाकी प्रजातंत्र में फैसला जनता को करना होता है।

निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निरंतर प्रयासरत है। पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार नए सक्रिय सदस्य पार्टी के साथ जोड़े जाएंगे। सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। बजट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट शानदार रहा है। इससे बढ़िया बजट हो ही नहीं सकता। बाद में अजय चौटाला ने अपने आवास पर जनसमस्याएं भी सुनी।

Tags

Next Story