अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिन्टन प्रतियोगिता : खिलाडिय़ों का 10 जनवरी को पंचकुला में किया जाएगा चयन

पलवल। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 जनवरी से 06 फरवरी 2023 तक गुजरात राज्य के गांधी नगर के सेक्टर-21 में स्थित सचिवालय जिमखाना में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले बैडमिन्टन खिलाडिय़ों का चयन आगामी 10 जनवरी 2023 को पंचकुला में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी या कर्मचारी इस चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु आगामी 10 जनवरी 2023 को पंचकुला पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग या कार्यालय के अधिकारी अथवा कर्मचारी हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग या खिलाडी द्वारा वहन किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए. व डी.ए. अपने विभाग से लेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित सभी हिदायतें पोर्टल http//dopt.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS