बजट से पहले अर्थशास्त्र की बारीकियां सीखेंगे हरियाणा के सभी MLA, कल पंचकूला में प्री बजट ट्रेनिंग कार्यक्रम

चंडीगढ़। पंचकूला में 5 दिसंबर को विधायकों के लिए एक दिन का प्री बजट प्रशिक्षण सत्र ( सोमवार ) को आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की पूरी तैयारी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि इस सत्र में विधायकों को बजट में प्रस्तावित अनुदानों के अध्ययन करने के वैज्ञानिक तरीके और राज्यों में वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जाएंगी। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट साकेत सूर्य और कार्यक्रम अधिकारी मानस गुब्बी दो सत्रों में यह प्रशिक्षण देंगे। विधायकों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।
बजट में संबंधित विभागों की अनुदानों की मांगों का अध्ययन करने के लिए गत बजट सत्र में विभागीय स्थायी समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों ने बजट प्रावधानों का काफी बारीकी से अध्ययन किया। बजट को अंतिम रूप देने में इन समितियों ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों में भी संशोधन किया गया है। अब नियमों का विस्तार कर इनमें 190-क से 190-ट तक 11 नए नियम जोड़े गए हैं। इसी कड़ी में विधायकों को बजट अध्ययन के लिए और अधिक सक्षम बनाने के लिए 5 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
सत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगे। सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों को निमंत्रण भेजा गया। जनता के प्रतिनिधियों के रूप में विधायकों की 3 प्रमुख भूमिकाएं होती हैं। वे राज्य में बनने वाले कानूनों पर चर्चा कर उन्हें पारित करते हैं। दूसरा, सुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार के कामकाज पर नजर रखते हैं। और तीसरा बजट के जरिए सार्वजनिक संसाधनों के प्रभावी आबंटन को सुनिश्चित करते हैं। नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से इस सरकारी धन को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, पुलिस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाताह है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS