हरियाणा के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 28 नवंबर को रहेगा रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे, जानिए कारण

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के शहादत-दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्ड निगम एवं शैक्षणिक संस्थानों में 28 नवंबर 2022 सोमवार को प्रतिबंधित अवकाश ( restricted leave ) घोषित किया है।
इस बारे में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे वह छूट्टी होती है, जिसमें कोई भी संस्थान या कंपनी अपनी मर्जी के अनुसार उस दिन आफिस खोल सकती है। लेकिन आमतौर पर इस दिन ज्यादातर आफिस बंद रहते हैं।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में 28 नवंबर, 2022 (सोमवार) को हरियाणा सरकार के तहत सभी सरकारी कार्यालयों और बोर्डों/निगमों/शैक्षणिक संस्थानों में रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे रहेगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/8JGuODvHUF
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 25, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS