PMO पर शोषण के आरोप : नागरिक अस्पताल में महिला कर्मचारी ने काटी नस, मचा हड़कंप

PMO पर शोषण के आरोप : नागरिक अस्पताल में महिला कर्मचारी ने काटी नस, मचा हड़कंप
X
महिला कर्मचारी ने मीडिया के समक्ष बताया कि पिछले 9 माह से लगातार परेशान किया जा रहा है। अस्पताल के 3 कर्मचारी उसे लगातार पीएमओ के पास रूम नं. 1 में जाने के लिए दबाव बनाते हैं।

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने ब्लेड से अपने हाथ की नश काट ली। आनन-फानन में कर्मचारी का उपचार शुरू किया गया। वार्ड सर्वेंट के रूप में आउटसोर्सिंग पर लगी एक महिला ने अस्पताल में ही अपने हाथ की नस काट ली। जब उसे खून बहना शुरू हुआ तो अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। तुरंत महिला कर्मचारी का इलाज शुरू किया गया।

महिला कर्मचारी ने मीडिया के समक्ष बताया कि पिछले 9 माह से लगातार परेशान किया जा रहा है। पीएमओ उसका शोषण करने पर आमादा हैं। अस्पताल के 3 कर्मचारी उसे लगातार पीएमओ के पास रूम नं. 1 में जाने के लिए दबाव बनाते हैं। पीएमओ की ओर से शोषण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही उसे बार-बार धमकी दी जा रही है कि शिकायत करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। नौकरी जाने के डर से वह अभी तक सीएमओ को शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा चुकी। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को

सीएमओ डा. सुदर्शन पंवार ने घटना के बाद कहा कि यह मामला गंभीर है। तीन कर्मचारियों और पीएमओ पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है, जिसमें महिला चिकित्सकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे दोषी पाया जाने वाला कितना भी प्रभावशाली क्यों नहीं हो।

Tags

Next Story