Ambala : पार्क की दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर 4 युवकों ने किया हमला

- हमले में इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी व भतीजा जख्मी
- घायलाें की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया केस
Ambala : पार्क की दीवार के पास पेशाब करने से मना करने पर चार हमलावरों ने इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के साथ उसके भतीजे को भी चोट आई। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बलदेव नगर के पास गांधी पार्क की है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बलदेव नगर के प्रवीण सूदन ने बताया कि वह इनकम टैक्स विभाग नौकरी करता है। बीते रोज रात साढ़े 8 बजे अपने घर के पास गांधी नगर पार्क में घूम रहा था। उसने देखा कि पार्क से बाहर शिवम अरोड़ा, मनिंदर सिंह उर्फ लाडी, प्रभजोत सिंह उर्फ शूटर व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी पेशाब कर रहे थे। प्रवीण ने बताया कि उसने चारों लड़कों को सिर्फ यही बोला था कि यहां पेशाब मत करो। यहां बच्चे व औरतें भी घूमने के लिए आती हैं। यह बात सुनते ही मनिंदर सिंह उर्फ गोल्डी ने उसकी आंख पर पंच मारा। वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया। हमलावरों ने पास पड़ी ईंट उठाकर मारी। उसे लात व घूंसे मारते रहे। वह बड़ी मुश्किल से छुटकर भागा। वह सुभाष प्लास्टिक फैक्ट्री के नजदीक पहुंचा, यहां गली में उसे भतीजा दीपक उर्फ सन्नी मिला। वह अपने भतीजे को घटनाक्रम के बारे में बता ही रहा था। इसी बीच चारों हमलावार आ गए और लोहे का सरिया, डंडे-बिंडों से हमला कर दिया। भीड़ इकट्ठी होने लगी तो हमलावर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस हमलावरों को तलाश रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS