Ambala: विदेश भेजने के नाम पर 4.65 लाख की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज किया

अंबाला में विदेश भेजने के नाम पर 4.65 लाख रुपए की ठगी हो गई। रकम वापस मांगने पर जान से खत्म करने की धमकियां मिल रही हैं। मामला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचने के बाद नारायणगढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गांव हुसैनी के रहने वाले शेर सिंह ने बताया कि वह राजेश कुमार व राकेश कुमार गुप्ता से अंबाला छावनी में मिला था। आरोपियों ने उसे कहा कि उनका स्लोवेनिया में होटल का कारोबार है। उसे होटल के लिए स्टाफ की आवश्यकता है। वह उसके बेटे को होटल में स्टाफ की नौकरी दिलवा देगा।
4.65 लाख रुपए में हुई डील
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे कहा था कि उन्होंने कई लोगों को पहले भी विदेश भेजा है। उनकी एंबेसी में बहुत जान पहचान है। वे उसके बेटे का वीजा लगाकर विदेश भेज देंगे। उसके लिए 4.65 लाख रुपए देने होंगे। यहां छावनी का अविनाश पांडे भी मौजूद था। अविनाश ने कहा कि वह इन दोनों व्यक्तियों का काफी लंबे समय से जानता है। आप चिंता मत करो। पैसों की मेरी गारंटी है। उसने 18 अक्टूबर 2018 को आरोपी राजेश कुमार गुप्ता के बैंक खाते में 2 लाख रुपए जमा कराए। 20 अक्टूबर 2018 को 1.65 लाख रुपए और इसके 2 दिन बाद 1 लाख रुपए जमा कराया। आरोपी 6 महीने तक उसे लारा लगाते रहे। इसके बावजूद भी उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और उसके 4.65 लाख रुपए हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने दोबारा पूछा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। अब उसे पता चला कि पहले भी तीनों आरोपियों पर कबूतरबाजी के 2 केस दर्ज हैं। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS