Ambala : मंडौर के पास मिला पशु का मांस, बजरंग दल ने गाय के मांस की सप्लाई का लगाया आरोप

- कुरुक्षेत्र में भी मिल चुका है पशु का मांस, अब पुलिस गहनता से कर रही जांच
- मामले में पुलिस मांस को लेकर छानबीन कर रही है
Ambala : कुरुक्षेत्र के बाद अब यहां भारी मात्रा में पशु का मांस मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं बजरंग दल का आरोप है कि यह गाय का मांस है जिसे पैक करके कहीं भेजा जा रहा था। मांस को केमिकल लगा बर्फ में पैक किया गया था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
बजरंग दल के संयोजक रमन सैनी ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली थी कि मंडौर के पास गोवंश के मांस को पैक करके सप्लाई किया जा रहा है। आरोप है कि यह गोवंश का ही मांस है। इसे पूरी प्लानिंग के तहत पैक करके भेजा जा रहा था। मांस में कोई हड्डी का पीस नहीं। मांस में बदबू न फैले इसलिए कोई केमिकल का इस्तेमाल किया हुआ है। मांस को बर्फ में पैक किया हुआ है। इसके पीछे बड़ा रैकेट काम कर रहा है। बता दें कि कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच से लगातार गोवंश के कटे हुए सिर और चमड़ी मिलने का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार को भी ज्योतिसर पुल के नीचे नरवाना ब्रांच नहर से 4 कट्टों में गोवंश की चमड़ी खून से सनी हुई मिली थी। हैरानी की बात है कि इतने दिनों से ये सिलसिला जारी होने के बावजूद अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा।
यह भी पढ़ें - Jind : खाप के चबूतरे पर अब युवा पढ़ सकेंगे महापुरूषों का इतिहास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS