Ambala : ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक का गंडासी से काटा हाथ

- दो गुटों के झगड़े में दोस्त भी बुरी तरह जख्मी
- पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया केस
Ambala : खेतों में ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो गुटों में गंडासियां चल गई। रंजिश को लेकर हुए इस हमले में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमले में एक युवक का एक हाथ कटकर बिल्कुल अलग हो गया। साथ ही सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लगातार बिगड़ रही हालत के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ (Chandigarh) पीजीआई रेफर कर दिया। हमले में युवक के दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई।
घटना बराड़ा कस्बे के गांव कंबासी की है। गांव कंबासी की पूजा ने बताया कि उसके पति नवीन शर्मा के चचेरे भाई खेत में साझा ट्यूबवेल के पानी को लेकर रंजिश रखे हुए हैं। उसकी चाची सास सरोज ने भी जान से मारने की धमकी दी थी। कई बार पहले भी हमला कर चुके हैं। उसका पति नवीन अपने दोस्त मोनू के साथ अपनी बैठक में गेहूं डाल रहा था। इस बीच उसका चचेरा भाई अनुराग और आदित्य (फौजी) अपने 10-12 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आ गया। आते ही हमलावरों ने उसके पति व दोस्त पर हमला कर दिया। हमले में उसके पति का गंडासी से एक हाथ काट दिया और अधमरा छोड़कर फरार हो गया। उसके पति नवीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की दी।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : साइबर ठगों ने खुद को व्यक्ति का रिश्तेदार बताकर ठगे 3 लाख
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS